प्रयागराज: लाइन हाजिर दरोगा पर घर में घुस कर छेड़खानी का महिला ने लगाया आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर निवासिनी एक महिला का आरोप है कि वह 12 फरवरी को इस्माईलपुर रिश्तेदार के यहां गयी थी।
तभी मऊआइमा थाना से लाइन हाजिर दरोगा उनके विपक्षियों को साथ में लेकर उसके मंद बुद्धि पति को घर में घुस कर मारे पीटे जाति सूचक गालियां देते हुए एक लाख रूपया, सोने के जेवरात को लूटते हुए, उसकी दो पुत्रियों के साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि बार-बार उससे सुलह-समझौते की धमकी दी जा रही है। जिसका आडियो महिला के पास है। दलित महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मामला कहां तक सही और कहां तक नहीं यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
सौजन्य : Suraj varta
नोट: यह समाचार मूल रूप से surajvarta.in में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









