दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक, न्याय मिलनेतक आंदोलन रहेगा जारी
दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक मंगलवार को मंगलवार को बजरंग नगर मेंहुई। अध्यक्षता पासवान जिला कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेन्द्र पासवान नेकी।
दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक मंगलवार बजरंग नगर में हुई। अध्यक्षता पासवान जिला कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेन्द्र पासवान ने की। बैठक में नवलशाही थाना अंतर्गत खरखार पासवान टोला में दबंगों द्वारा दलित परिवार के साथ मारपीट और जाति के नाम सेगाली-गलौज करनेकी घटना मेंएक अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। लेकिन मुख्य अभियुक्त सहित अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष भी जताया गया। बैठक में बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन जारी रखनेका निर्णय लिया गया,जिसमेंनौ फरवरी को एसपी से प्रतिनिधिमंडल मिलनेऔर 12 फरवरी को जयनगर मेंदलित समाज के नेतृत्वकारी लोगों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमेंआगेके आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। वक्ताओं नेकहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की रक्षा के लिए एससी- एसटी कानून का पालन नहीं किया जा रहा हैऔर मुख्य अभियुक्त सहित बाकी दोषियों की गिरफ्तारी मेंदेरी किया जा रहा है। संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लेकिन जब तक खरखार के दलितों को पूर्णरूप सेन्याय नहीं मिलेगा और सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हमलोग शांत नहीं रहेंगे। बैठक मेंदलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, सीटू नेता संजय पासवान, बाला लखेन्द्र पासवान, राजकुमार पासवान, दलित उत्पीड़न संघर्षसमिति के अध्यक्ष इन्द्रदेव राम, बामसेफ के राजकुमार पासवान, दुर्गाराम, एक्टू के विजय पासवान, डीएसएमएम के संजय दास, अर्जुन पासवान, दशरथ पासवान, राजुपासवान, दीपन पासवान, संजय पासवान, रवि पासवान, मिडिया प्रभारी उपेन्द्र पासवान, इन्द्र पासवान, प्रदीप पासवान, राहुल पासवान, सिकन्दर पासवान, बिनोद दिवाना, अशोक पासवान, संतोष पासवान, बालेश्वर पासवान, दुर्गापासवान आदि मौजूद थे।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप सेlivehindustan.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









