डॉ. अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना: 28 युवाओं को मिला 2034.37 लाख का लोन
राज्य सरकार की ओर से एससी और एसटी वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पिछले एक साल से चलाई जा रही योजना में सैकड़ों युवा लाभान्वित हो रहे हैं। उद्योग विभाग की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 में एक साल में 129 युवाओं के फॉर्म बैंक को लोन के लिए भेजे।
योजना में एक साल में 116 आवेदन एससी वर्ग से और 15 एसटी वर्ग के आवेदन उद्योग विभाग के पास लोन के लिए आए। जिसमें दोनों ही वर्ग के एक-एक फॉर्म टेक्निकल कारणों के चलते रिजेक्ट हो गए बाकी युवाओं को उनके उद्योग के लिए आर्थिक सहायता के लिए बैंक भेजे गए। जिसमें 26 एससी और 2 एसटी के युवाओं को कुल 2034.37 लाख का लोन बैंकों ने दिया।
सौजन्य: दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com में प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









