IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट, सभी BJP IT सेल के मेंबर
IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को घटना के करीब दो महीने बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल है। तीनों भाजपा के IT सेल से जुड़े हैं।
60 दिन बाद पकड़े गए: आरोपियों ने 1 नवंबर की आधी रात करीब 1:30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से गैंगरेप किया था। घटना के बाद तीनों मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कैंपेनिंग के लिए चल गए थे। तीनों के वाराणसी आते ही पुलिस एक्टिव हुई और 60 दिन बाद उन्हें पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला: गैंगरेप के अलावा आरोपियों ने गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाए थे। घटना के बाद कई दिन तक कैंपस में स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रशासन ने IIT-BHU और BHU के बीच दीवार बनाने का फैसला भी किया था, जिसे टाल दिया गया।
सौजन्य: दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com में प्रकाशित हुआ था और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









