हरदोई में सफाई कर्मियों के विरोध का अनोखा तरीका,भैंस के आगे बजाई बांसुरी और बीन
हरदोई :-उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीते कई दिनों से डीपीआरओ की कार्यशैली को लेकर ग्रामीण इलाकों में तैनात सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई पहल न होती देखकर कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने भैंस के आगे बीन और बांसुरी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया है|
इससे पहले सफाई कर्मचारी प्रभारी डीपीआरओ के लिए बुद्धि शुद्धि हवन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जिसमें सफाई कर्मी संघ के प्रभारी अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए है और प्रभारी डीपीआरओ पर दलित एक्ट और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कर्मियों के उत्पीड़न के आरोप में धरना जारी है।इस धरना कार्यक्रम में इससे पहले प्रभारी डीपीआरओ विनय प्रताप सिंह की सद्बुद्धि के लिए सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में बुद्धि शुद्धि हवन किया था।आज भैस के आगे बीन और बांसुरी बजाकर प्रदर्शन किया है।सफाई कर्मी संघ के प्रभारी अध्यक्ष अमित कुमार ने गम्भीर आरोप लगाए है और कहा कि प्रभारी डीपीआरओ नियुक्ति अधिकारी बनकर कर सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर वेतन रोंक रहे।प्रभारी डीपीआरओ पर दलित एक्ट और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हो।
सौजन्य-वोर्थयूम न्यूज़
नोट : समाचार मूलरूप से wortheum.news में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









