Jodhpur: शिकायत करने पहुंची महिला के पति को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट के दखल के बाद ASI समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान पुलिस का स्लोगन ‘अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास’ उल्टा होता नजर आ रहा है. आमजन में भय और अपराधियों की बल्ले बल्ले हो रही है. क्योंकि एक के बाद पुलिस की लापरवाही के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
इसी के साथ ही एक मामला जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट का सामने आया है, जहां पर एक महिला के घर पर हमला करने वाले बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज करने पहुंची तो क्षेत्र के बदमाशों पर नहीं करके दलित महिला के पति को जेल में बंद कर दिया. इतना ही नहीं महिला को डांट कर थाने से भगा दिया. इसके बाद नागोरी गेट पुलिस थाने में थानाधिकारी और उनके स्टाफ सहित 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है.
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के नागोरी गेट पुलिस थाने में थानेदार और एएसआई के खिलाफ एक पीड़ित दलित महिला ने मामला दर्ज करवाया है. इस एफआईआर में इन दोनों के साथ कुल 15 लोगों के नाम शामिल हैं. थाने में यह मामला एक दलित महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई, जिसके बाद कोर्ट के आदेश से नागोरी गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है. इस एफआईआर की जांच इसी थाने के एएसआई कर रहे हैं. नागोरी गेट पुलिस थानाधिकारी और एएसआई जो खुद इस मामले में आरोपी हैं.
महिला के घर पर बादमाशों ने किया हमला
घटना अक्टूबर महीने की बताई जा रही है. बादमाशों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया. जिसके बाद महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी. दलित महिला ने यह आरोप लगाया कि पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी. महिला के पति को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर नागोरी गेट पुलिस थाने में थाना प्रभारी दयालाल चौहान और एएसआई पप्पू सिंह और अन्य चार पुलिसकर्मियों के सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसमें क्षेत्र के बदमाश बबलू गहलोत, रोहित तेजी, राहुल हंस, रितेश गहलोत, राहुल कंडारा, करण कंडारा, अर्जुन कंडारा, अमित कंडारा, अमन कंडारा और लकी कंडारा के खिलाफ नागोरी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है.
शिकायत करने पहुंची महिलो को डांट कर भगाया
मामला यह है जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के नागोरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र के रामबाग कागा कॉलोनी निवासी आरती पत्नी अजय घारू ने कोर्ट में परिवाद पेश कर बताया कि 13 अक्टूबर 2023 की रात को 2:00 बजे के करीब उसके घर पर राजेश तेजी, रोहित तेजी, राहुल कंडारा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया था. आरोपियों ने बियर की खाली बोतल घर पर फेंकी और घर के पीछे लगी झाड़ियों में आग लगा दी थी. इस संबंध में नागौर गेट पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन इससे पहले बदमाश मौके से भाग गए. बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज करने और बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने पर नागोरी गेट पुलिस थाना अधिकारी और पुलिस स्टाफ ने बदमाशों पर कार्रवाई करने की बजाय दलित महिला के पति को ही हिरासत में ले लिया और महिला को डांट कर भगा दिया था.
सौजन्य- Abp live
नोट : समाचार मूलरूप से में abplive.com प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









