घर के बाहर टहल रहे दलित पर दबंगों ने किया हमला
बरेली क्योलड़िया उत्तर प्रदेश घर के बाहर टहल रहे एक दलित युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने के लिए आए उसके बेटे पर दबंगों ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बहर जागीर के दलित नरेश चंद्र 27 नवम्बर की शाम खाना खानेके बाद घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप है। कि इसी बीच गांव के ही दबंग संतोष, सूरजपाल, सेवाराम, विशाल व खंदारी नेउन्हेंघेर कर पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसका बेटा अमन उसे बचाने आया तो दबंगों ने उन दोनों पर धारदार हथियार से हमला उन्हें घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट मंगलवार को नरेशचन्द्र की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है।
सौजन्य- लाइव हिंदुस्तान
नोट : समाचार मूलरूप से livehindustan.comमें प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित








