दलित महिला से गैंगरेप का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने दलित महिला से गैंगरेप के आरोप में टेम्पो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जबकि।दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर कैंट गुरप्रीत कौर के मुताबिक आशियाना निवासी महिला से एक साल पूर्व वारदात हुई थी। पड़ोस में रहने वाले उन्नाव निवासी अशोक सिंह ने घर में घुसकर दुराचार किया था।
पीड़िता का आरोप है कि अशोक का दोस्त भी घटना में शामिल था। वहीं, आरोपी ने पुलिस को बताया कि रेप की वारदात उसने की थी। कोई साथी शामिल नहीं था। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के बयान के आधार पर दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









