विवाहिता से संबंध बनाने का दबाव डाल रहा शोहदा
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क एक शोहदा दो बच्चों की मां के पीछे पड़ गया है. संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है. महिला ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बारादरी क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं. उसके पति ड्राइवर हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं. वर्ष 2020 में एक मामले में उसके पति जेल गए तो बिथरी के उमरिया में रहने वाले रिश्तेदार अमर उर्फ अमन ने उसके घर आना जाना बढ़ाया और फोन पर बात करने लगा. अमर की गंदी नीयत देखकर उन्होंने बात करने से मना कर दिया. पिछले साल 29 अक्तूबर को अमर उसके घर आया तो उन्होंने पति से शिकायत की.
इस पर वह झगड़ा करने लगा. लोगों ने बीच बचाव करा दिया और वह धमकी देकर चला गया. रामा नाम की औरत ने घर आकर अमर से संबंध बनाने का दबाव बनाया. 18 जून को अमर ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की, लेकिन शोर मचाने पर भाग गया. मना करने पर हत्या की धमकी देता है. वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती है तो रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करता है. उनकी तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
सौजन्य : Samachar nama
नोट : समाचार मूलरूप से samacharnama.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









