कॉलेज जा रही छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने किया रेप
बिजनौर में छात्रा से दुष्कर्म (Girl student Rape in Bijnor) का मामला सामने आया है. आरोपी गांव का ही रहने वाला है. पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बिजनौर: स्कूल जा रही छात्रा से पड़ोस के रहने वाले गांव के ही युवक ने जबरन छात्रा को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की घटना के बाद पड़ोसी मौके से फरार हो गया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे घटना क्रम के जांच पड़ताल में जुट गई है.
थाना शेरकोट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. लगभग 19 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार की सुबह लगभग 7.30 बजे अपने कॉलेज जा रही थी. इस दौरान रास्ते में उसे गांव का ही दीपक मिला. इसके बाद दीपक उसको जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस दर्दनाक घटना के बाद डरी सहमी कॉलेज से वापस आकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. युवती के साथ हुई इस घटना से परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई. परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
सौजन्य : Etv bharat
नोट : समाचार मूलरूप से etvbharat.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









