पांच दिन पहले हुई दो युवकों की हत्या का मामला, धरना हुआ समाप्त
नागौर न्यूज: कुचामन सिटी के राणासर के पास पांच दिन पहले दो दलित युवकों की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर देने के मामले में कुचामन थाने के बाहर दिया जा रहा धरना आखिरकार 5 दिनों बाद मांगों पर सहमति बन जाने पर खत्म कर दिया गया . संघर्ष समिति परिजनों व रालोपा विधायकों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई वार्ता में सहमति बन जाने के बाद परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दे दी . इसके बाद कुचामन के राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड के जरिए शवों का पोस्टमार्टम हुआ और चुन्नीलाल और राजू शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
50-50 लाख रुपये की मिलेगी सहायता
संघर्ष समिति और पुलिस प्रशासन के बीच हुई निर्णायक वार्ता में मृतक राजू और चुन्नीलाल के परिवारों को 15 -15 लाख रुपए राजकीय नियमों के मुताबिक देने पर सहमति बनी . इसके अलावा राजपूत समाज की और से 25-25 लाख रुपये ,5-5 लाख रुपये भाजपा देहात की और से साथ ही 5-5 लाख रुपये आरएलपी की और से भी दोनों मृतकों के परिवारों को दिए जाएंगे . इसके अलावा मामले की जांच एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशन में एसआईटी करेगी . पुलिस की ओर से मामले से जुड़े सभी आरोपियों को आगामी 15 दिवस में गिरफ्तार कर लेने का भरोसा भी वार्ता में दिलाया गया.
धरने के पांचवें दिन सुबह कई युवक मांगे पूरा होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे मांगों पर सहमति बन जाने के बाद महाराज समताराम , राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायको ने ज्यूस पिलाकर सभी युवकों की भूख हड़ताल खत्म कराई . बिदियाद सरपंच श्रवण बुगालिया ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को संविदा पर रोजगार भी दिया जाएगा.
सौजन्य : Zee news
नोट : समाचार मूलरूप से में zeenews प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









