मुफ्त बिजली का झांसा दे लगाया कनेक्शन , अब 16 हजार का बिल थमाया
बिहार न्यूज़ डेस्क दस साल पहले गरीब दलितों को मुफ्त बिजली देने के नाम पर कनेक्शन लगवाया और अब इतने साल बाद 16 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है. शुक्रवार को नगर परिषद के जमुआरा के दलित टोला के दर्जनों दलित परिवार इंसाफ की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचे. डीएम को आवेदन देकर गरीबों के साथ किये गये इस मजाक का इंसाफ करने की मांग की.
रामलखन मांझी, राजेंद्र मांझी, केशरी मांझी सहित अन्य ने बताया कि बीपीएल सूची में शामिल दलित परिवारों को मुफ्त बिजली मिलने का झांसा देकर उस समय के प्रतिनिधि ने हमलोग के घरों में बिजली का कनेक्शन करा दिया. 10 साल तक किसी तरह का बिल नहीं दिया गया. अब अचानक से बिजली बोर्ड की ओर से कनेक्शन लेने वाले दलित टोले के 35 परिवारों को 16 – 16 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि सभी परिवार रोज कमाने और खाने वाले हैं. ऐसे में 16 हजार का बिजली बिल देना किसी के बूते का नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि बिल जमा नहीं करने पर केस करने की धमकी मिल रही है.
हत्याकांड का आरोपित धराया
नेहुसा पंचायत की मुखिया मंजूषा कुमारी के पति धीरज कुमार उर्फ लालजी सिंह की हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना के एसके पुरी थानाध्यक्ष विधानचंद्र ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव से मुन्ना कुमार उर्फ धीरज को पकड़ा गया है.
मुखिया का धरना
प्रखंड मुख्यालयों पर मुखिया व वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. मुखिया संध के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा है कि मुखिया के अधिकारों से कटौती किया जा रहा है. जब तक मांग पुरी नहीं किया जायेगा. चरणवद्ध तरीकें से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
सौजन्य : News track
नोट : समाचार मूलरूप से newstrack.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









