मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन आज
कानपुरः लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। बीजेपी अपने गठबंधन एनडीए को मजबूत करने में जुटी है। वहीं, महागठबंधन एकजुट होकर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को टक्कर देने की रणनीति बना रही है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी। मंगलवार को बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि हमें किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करना है, बल्कि समाज से गठबंधन करना है। लोकसभा चुनाव 2024 में सभी को मिलकर बहन जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
बहुजन सामाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समीक्षा बैठक करने के लिए कानपुर पहुंचे थे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गंगा बैराज पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व एमएलसी मंडल प्रभारी नौशाद अली और मंडल प्रभारी हसीब अली भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सेक्टर अध्यक्ष सोनू पैंथर के घर जाकर स्वास्थ्य का हाल जाना। सोनू पैंथर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिसकी वजह से पिछले दो महीनों से बिस्तर पर थे।
‘हमारा गठबंधन गरीबों से होगा’
बीएसपी के मंडल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक में विधानसभावार समीक्षा की। विश्वनाथ पाल ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाईचारा बनाएं। समाज के हर तबके से गठबंधन करें। बहुजन समाज पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। हमारा उद्देश्य किसी दल से गठबंधन करना नहीं है, बल्कि बीएसपी दलित, मुस्लिम, पिछड़ों और गरीब सवर्णों से गठबंधन करेगी।
कहा- हमारी जीत पक्की है
उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में बहन जी को प्रधानमंत्री बनाना है। अब वक्त घर में आराम करने का नहीं है, बल्कि घरों से निकल कर संगठन के लिए काम करने का समय आ गया है। कानपुर मंडल में जितने भी वार्ड हैं, सगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। यदि हम बूथ जीतेंगे तो हमारी जीत पक्की है। बहन जी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
‘सरकार की विफलताओं और महागठबंधन के मंसूबों को बताना’
लोकसभा चुनाव से पहले हमें युवाओं की फौज खड़ी करनी है। युवा नई चेतना के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हर बूथ पर युवओं की टोली खड़ी करना हमारा लक्ष्य है। गांव-गांव और घर-घर जाकर बहन जी के संदेश को बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं, विपक्ष के मंसूबों को जनता तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। मुस्लिम वोटरों को आज भी बसपा पर भरोसा है।
सौजन्य : Nav bharat times
नोट : समाचार मूलरूप से navbharattimes में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









