दलित विधवा के साथ दबंगो ने की हैवानियत
जनपद बहराइच में एक दलित विधवा महिला के साथ दबंग ने जमकर हैवानियत का खेल खेला है !
फखरपुर थाना क्षेत्र के टेण्डवा महंत गाँव की महिला का आरोप है कि वो घर मे अकेली थी जिसका फायदा उठाकर दबंग किस्म के सख्स ने उसे चारपाई से बांधकर नग्न कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया/ चीखने पर उसके मुंह मे कपड़ा ठूँसकर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया/
फिलहाल विधवा महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है/
पीड़िता की बहन का कहना है कि जब वो अपनी बहन के घर पहुँची तो उसकी बहन नग्न अवस्था मे चारपाई से बंधी हुई थी/
इस मामले की सूचना पाने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दबंग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है
सौजन्य : The netizen news
नोट : समाचार मूलरूप से thenetizennews.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









