दलित युवक को पीटने वाले बगरैन चौकी इंचार्ज निलंबित
दलित युवक को चौकी परिसर में पट्टा से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चौकी इंचार्ज सुशील विश्नोई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच एसपी सिटी अमित किशोर को सौंपी गई है। वायरल वीडियो पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया।
बगरैन चौकी क्षेत्र के सिसइया गांव में रहने वाले दलित का युवक का भाई से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद युवक चौकी पहुंचा। जहां उसने पुलिस ने इस बात की शिकायत की। जिसके बाद अपने कमरे में बनियान व नेकर में बाहर निकलने चौकी इंचार्ज सुशील विश्नोई ने बिना कुछ कहे युवक पर पटे चलना शुरू कर दिये। कई पट्टे मारने के बाद जब युवक ने अपनी पैंट उताकर चौकी इंचार्ज से कहा, वो मार लें, इसी बीच उनका वीडियो बनता देख वे वापस अपने कमरे में लौट गये। इस घटना का सोमवार शाम वीडियो वायरल किया गया।
पुलिस के मुताबिक वीडियो ईद वाले दिन का है। एक युवक शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा कर बैठा। इसके बाद वह शिकायत लेकर चौकी पहुंचा। जहां संजीव नामक हेड कांस्टेबल से भिड़ गया। चौकी परिसर में शोर-शराबा सुनकर चौकी इंचार्ज परिसर स्थित अपने आवास से बाहर निकले और युवक को पटे से पीटना शुरू कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसडी डॉ. ओपी सिंह ने चौकी इंचार्ज सुशील विश्नोई को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को सौंप दी गयी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आप ने घेरा
चौकी परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वजीरगंज थाना की बगरैन पुलिस चौकी में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राथमिक जांच सीओ बिसौली से कराने के बाद चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी सिटी को विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये हैं। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
सौजन्य : Live hindustan
नोट : समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









