फतेहपुर में दलित नाबालिग का रेप, गर्भपात, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
फतेहपुर में दलित किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ रेप किया और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। अब जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पहाड़पुर निवासी अंकित विश्वकर्मा के यहां उसकी रिश्तेदारी है। वह दोनों अहमदाबाद में एक कम्पनी में काम करते थे। जहां अंकित ने उसे शादी करने का झांसा दिया था और एक साथ रहने लगे थे। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि युवक अब अपनी दूसरी शादी कर रहा है। बात करने पर शादी से मना कर दिया और परेशान करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म, एससी एसटी, जान से मारने की धमकी, गर्भपात कराने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित है !









