दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, दलित दंपत्ति की घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई
उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला बहराइच जिले में सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
बहराइच : उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला बहराइच जिले में सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां थाना पयागपुर इलाके के ग्राम मोहम्मदपुर ककरहा कुट्टी से दलित दंपत्ति के घर में घुसकर दबंगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर डाली।
दलित दंपत्ति के समर्थन में उतर आई है भीम आर्मी की टीम
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके घर के सामने स्वर्ण समाज के लोग रहते हैं। उनको यह बात नागवार गुजर रही है कि उनकी बराबरी में आखिर दलित परिवार कैसे मकान बना सकता है। जिस बात को लेकर उनकी पिटाई की गई है तो वहीं दलित दंपत्ति के समर्थन में भीम आर्मी की टीम भी उतर आई है। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राज ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने धारा 323 504 506 एससी एसटी एक्ट के तहत पंजीकृत कर लिया है मुकदमा
आपको बता दें कि हालांकि पयागपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में धारा 323 504 506 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत नामजद 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिसमें संतोष कुमार मिश्रा, मुन्नीलाल, धर्मेंद्र, मुनीजर, का नाम शामिल है। घायल दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बहराइच जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नोट : Punjab kesari
समाचार मूलरूप से punjabkesari.in में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है









