Aligarh विस में उठा एएमयू एससी एसटी आरक्षण का मुद्दा
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क विधानसभा सत्र के दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर ने एएमयू में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर जोरदारी से उठाया. विधायकों ने कहा कि एएमयू में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण नहीं मिल रहा है. इससे इन छात्रों को अच्छे विवि में पढऩे का मौका नहीं मिल पा रहा है. विधायक ने सर्वसम्मित से प्रस्ताव बनाकर केन्द्र को भेजे जाने की मांग रखी|
एएमयू में एससी-एसटी आरक्षण का लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है. सांसद सतीश गौतम द्वारा भी पूर्व में संसद में यह मुद्दा उठाया जा चुका है. कोल विधायक ने विधानसभा में कहा कि एक तरफ विपक्ष एससी-एसटी आरक्षण की बात करता है और दूसरी तरफ एएमयू में आरक्षण लागू करने पर चुप्पी साध जाता है. कोल विधायक ने कहा कि सदन की तरफ से सर्वसम्मित से आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाना चाहिए|
सौजन्य :samacharnama.com
नोट : यह समाचार मूलरूप से samacharnama.comमें प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









