कंपनी की मीटिंग का झांसा देकर दलित से 21 युवकों ने किया गैंगरेप
अजमेर . राजस्थान के अजमेर में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की मीटिंग का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर एक दलित महिला के साथ 21 युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आराेप है कि उसकी अश्लील वीडियाे बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल किया गया, पुलिस में शिकायत दी ताे आराेपियाें द्वारा अब लगातार धमकियां दी जा रही हैं.
पीड़िता की रिपाेर्ट पर रामगंज थाने में आराेपियाें के खिलाफ गैंगरेप, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. सीआे नसीराबाद पूनम बरगड़ मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिपाेर्ट में बताया कि 25 नवंबर 2022 काे कुलदीप नाम के युवक ने उसे नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की मीटिंग के लिए बुलाया गया था.
हजारी बाग पहुंचने पर कुछ महिलाएं मिलीं, जाे कार से नसीराबाद ले गईं. यहां शीशमहल हाेटल में मीटिंग हाेने की बात कहकर वहां ले जाया गया. हाेटल में बारी-बारी से युवकों द्वारा दुराचार किया गया. जाे महिलाएं साथ आई थीं, उनमें से एक ने अश्लील वीडियाे बना लिया.
सौजन्य : Indias news
नोट : यह समाचार मूलरूप से indias.news में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









