शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
शादी का झांसा देकर आरोपी ने तीन साल तक दुष्कर्म किया और रिश्ता तय होने के बाद 20 लाख रुपये की मांग कर दी।
बरेली। शादी का झांसा देकर आरोपी ने तीन साल तक दुष्कर्म किया और रिश्ता तय होने के बाद 20 लाख रुपये की मांग कर दी। इस मामले में आरोपी और उसके माता-पिता समेत पांच के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि किला के मोहल्ला खन्नू निवासी यश रस्तोगी से फेसबुक के जरिये उसकी जान पहचान हुई। दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया और फिर शादी की बात होने लगी। इसी दौरान यश ने उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी तय होने के बाद उसके परिजन ने यश के साथ मंगनी करा दी और फिर दोनों लोग मिलने लगे।
इसी बीच 10 फरवरी को यश के पिता संजय रस्तोगी, मां मेमो रस्तोगी, राजकुमार भसीन और अर्चना भसीन उनके घर आए और 20 लाख रुपये की मांग की। उसके पिता ने समझाने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर यश समेत पांच के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









