दलित उत्पीड़न के पीड़ितों को मिलेंगे 1.33 करोड़
उत्तरप्रदेश : दर्द पर मुआवजे का मरहम लगाने का प्रयास समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया है. दलित उत्पीड़न के मामले में मिलने वाली मुआवजा राशि एक करोड़ 33 लाख 31 हजार 250 रूपये जारी कर दिया है. जल्द ही 171 पीड़ितों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम के ट्रांसफर कर दिया जायेगा.
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत जिले में अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को राहत राशि के लिए अलग-अलग से मापदंड बनाया गया है. कृषि करने के मामले में, बंधुआ मजदूरी के मामले में और मतदान से रोकने आदि उत्पीड़न की घटनाओं में मुआवजे की धनराशि पुलिस की चार्जशीट दाखिल करने के बाद दी जाती है.
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि 178 पीड़ितों में से 171 के खाते में 1.33 करोड़ रूपये जल्द ही ट्रांसफर हो जायेगा. उन्होंने बताया कि सात लोगों के एकाउंट पीएफएमएस से रिजेक्ट हो गया है. इनके भी खाते में मुआवजे की धनराशि खाते को दुरुस्त कराकर भेज दिया जायेगा.
सौजन्य : samacharnama.
नोट : यह समाचार मूलरूप से samacharnama.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









