एटा में दबंगों ने दलित युवक को कुर्सी-मेज पर भोजन करने पर पीटा
यूपी के एटा जिले में दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। होटल के अंदर कु्र्सी-मेज पर खाना खा रहे दलित युवक की दबंगों ने पिटाई की। रिवाल्वर कनपटी पर लगाकर हत्या की धमकी दी और रिवाल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर पीड़ित युवक को जमीन पर बैठकर खाने को कह रहे थे। ऐसा न करने पर उसे प्रताड़ित किया गया।
पीड़ित पंकज सागर फिरोजाबाद के गांव सुराया का रहने वाला है। किसी काम से वह एटा के अवागढ़ इलाके में आया था। आरोप है कि पंकज सागर होटल में खाना खा रहा था। तभी बाइकों से पांच लोग आए और जातिसूचक गालियां देते हुए कुर्सी-मेज से उठाकर जमीन पर बैठकर खाना खाने के लिए कहा। इसका विरोध किया तो रिवाल्वर निकाल ली और सीने पर तानकर हत्या करने की धमकी दी।
बाद में रिवाल्वर की बट से उसे सिर में कई प्रहार किए। होटल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाया। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित की ओर से योगेश यादव सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था। इसके कारण झगड़ा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
सौजन्य : News today network
नोट : यह समाचार मूलरूप से newstodaynetwork.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









