अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला ग्राम प्रधान गायब, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के अमेठी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला ग्राम प्रधान अपने मासूम बच्चे संग गायब हो गई। ग्राम प्रधान के गायब होने की खबर से प्रशासनिक अमले सहित इलाके मे हड़कंप मच गया है। स्वजनों ने पांच दिन तक खोजबीन की है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
मामला जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव से है। जहां की महिला ग्राम प्रधान पिछले 5 दिनों से अपने मासूम बच्चे के साथ गायब है। पांच दिन पूर्व महिला प्रधान अपने बच्चों को तैयार करवा कर स्कूल भेजा। इसके बाद एक बच्चे को साथ लेकर घर से यह कह कर निकली की मायके जा रही हूं।
जब शाम तक वापस नहीं आई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। घरवालों का कहना है की पिछले पांच दिनों से हर जगह खोज कर थक गए हैं। अब पुलिस से उम्मीद है। वहीं, महिला ग्राम प्रधान के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।विगत पंचायती चुनाव में दलित मीना देवी ग्राम सभा का चुनाव जीती थी। महिला का मायका पड़ोस के गांव चिट हौला में है।
प्रधान के ससुर ने पुलिस से की शिकायत
महिला ग्राम प्रधान के ससुर जगरूप ने बताया कि विगत 3 फरवरी को मेरी बहू अपने बच्चे के साथ यह बता कर गई कि मैं मायके जा रही हूं। हम लोगों को किसी भी प्रकार का अंदेशा नहीं था। जब शाम तक लौट कर नहीं आई तो हम लोग हैरान हो गए। हर जगह खोजबीन शुरू कर दिए। 5 दिन तक खोजबीन करने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो हम पुलिस स्टेशन में हम शिकायत करने आए हैं। हम पुलिस प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मेरी बहू हम लोगों को मिल जाए। उन्होंने बताया कि मेरी बहू के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे हमारे घर पर हैं। एक छोटा बच्चा उसके साथ गया है।
पति पत्नी के बीच आपसी कलह की बात आई सामने
महिला प्रधान के पति पवन कुमार सरोज ने बताया कि शुक्रवार को 2:30 बजे के आस पास हम बाजार चले गए। बच्चे को स्कूल से उनको पैसे देकर हमारी पत्नी निकल गई। एक छोटा बच्चा लेकर घर से गई है। हम बाजार से आए तो सोचे खेत गई होंगी हमारी बड़ी बेटी ने बताया कि पापा आप परेशान ना हो मम्मी नाना के यहां गई हैं। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच नौंक झौंक भी हुई।
वहीं पूरे मामले मे क्षेत्राधिकारी जगदीश पुर ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान के गायब होने की सूचना मिली है। महिला के ससुर की तहरीर पर मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी गई है।
सौजन्य : Jk24 7news
नोट : यह समाचार मूलरूप से jk24x7news.tv में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









