धर्म परिवर्तन मामले का पटाक्षेप हुआ : बगोदर में 16 महिलाओं की हिंदू धर्म में हुई पुनर्वापसी, की पूजा
बगोदर के दलित मोहल्ले में धर्म परिवर्तन मामले का पटाक्षेप हुआ है। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की कोशिशों से 16 महिलाओं की मंगलवार को हिंदू धर्म में पुनर्वापसी हुई। दूसरे धर्म में इन दलित महिलाओं की आस्था बढ़ने के बाद धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। हिंदुवादी संगठनों को एक सप्ताह पूर्व इसकी भनक लगी थी। इसके बाद इनकी पुर्नवापसी का प्रयास तेज कर दिया गया था।
रविवार को मोहल्ले में बैठक आयोजित कर सभी को समझाया गया। समस्या समाधान के उपाय बताए गए। मामला यह है कि बगोदर बाजार में स्थित दलित मोहल्ले के कुछ लोग बीमार चल रहे थे। डॉक्टरी इलाज निरर्थक साबित हो रहा था। इसी दौरान दूसरे धर्म से जुड़ी कुछ महिलाओं ने सब ठीक करने का इन्हें प्रलोभन दिया ।
हजारीबाग जिले से चलकर बगोदर स्थित दलित मोहल्ला पहुंचने वाली दूसरे धर्म से जुड़ी महिलाओं ने धर्म परिवर्तन के गुरु मंत्र दिए। अपने धर्म की पुस्तक कुछ लोगों को मुहैया कराईं। कमली, जीरवा, रेखा, देवांति, कुंती, बेबी ,अंजनी समेत 16 महिलाएं दूसरे धर्म की महिलाअाें के झांसें में अा गर्ईं। मामले की भनक हिंदू संगठनों को लगी और संगठन से जुड़े लोगों ने पुनर वापसी अभियान तेज कर दिया। रविवार को जब महिलाओं को समझाने बुझाने में संगठनों से जुड़े लोग सफल रहे तब महिलाओं ने हिंदू धर्म में पुनर्वापसी का भरोसा दिलाया।
तब तय हुआ कि मंगलवार को मोहल्ले में स्थित देवी मंडप में सामूहिक पूजा आराधना होगी और दूसरे धर्म से नाता समाप्त हो जाएगा। तय समय के अनुसार मंगलवार को मंडप में महिला समेत मुहल्ले के कई पुरुषों के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के लोग पहुंचे, पूजा -आराधना हुई। मौके पर भाजपा नेता आशीष कुमार बार्डर ब्रह्मदेव रविदास, अशोक रवीदास, प्रकाश पासवान, पिंटू दास, जीतू कुमार , संजय दास, जोगिंद्र दास , सोबरन दस , सूरज दास, अभिषेक कुमार, मिथलेश, कुंदन ठाकुर , गुरुदयाल , विहिप के धीरेंद्र कुमार उर्फ मन्नू ,संदीप मंडल , समय सिंह, अमित राज, अजय पांडेय, अमित राज, भारत गुप्ता, अनीश गौरव, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार,छोटन बजरंगी, पटेल बजरंगी मौजूद थे।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









