केरल के कोझिकोड में ट्रांसजेंडर दंपति के घर होगा बच्चे का जन्म, देश में इस तरह का यह पहला मामला
दंपति कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्रेस्ट मिल्क बैंक के जरिए शिशु के लिए दूध की व्यवस्था कराने की सोच रहे हैं|
नई दिल्लीः केरल में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने घोषणा की है कि वे अगले महीने दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे| देश में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का संभवत: यह पहला मामला है| पेशे से डांसर जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उनके पार्टनर जहाद के गर्भ में आठ महीने का शिशु पल रहा है|
गौरतलब है कि यह जोड़ा बीते तीन साल से साथ रह रहा है और हॉरमोन थेरेपी करा रहा था. हालांकि, जहाद पुरुष बनने वाले थे, लेकिन बच्चे की चाह में उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक दिया|
पावल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, ‘‘मेरा मां बनने और उसका पिता बनने का सपना अब पूरा होने वाला है. जहाद के गर्भ में आठ महीने का भ्रूण है…हमें यह पता चला है कि भारत में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के गर्भधारण का यह पहला मामला है.’’
जहाद स्तन हटाने के लिए सर्जरी कराने वाले थे, लेकिन उन्होंने गर्भधारण के कारण इसे टालने का फैसला किया|
दंपति कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्रेस्ट मिल्क बैंक के जरिए शिशु के लिए दूध की व्यवस्था कराने की सोच रहे हैं|
पावल ने गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में सहयोग करने के लिए अपने परिवार और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया|
हालांकि, पहले दंपति बच्चा गोद लेने की सोच रहे थे, लेकिन ट्रांसजेंडर जोड़े के रूप में, उनके लिए कानूनी कार्यवाही मुश्किल थी. कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की एक टीम ने खुलासा किया कि गर्भधारण करने में कोई शारीरिक कठिनाई नहीं आई थी|
सौजन्य :hindi.theprint
नोट : यह समाचार मूलरूप से hindi.theprint.in में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









