तिकुनिया कांड में चश्मदीद के भाई पर तलवार से हमला, आशीष टेनी एंड टीम पर आरोप
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य गवाह के भाई पर तलवार से हमला करने की सूचना है। किसानों की हत्या के चश्मदीद के भाई ने विपक्षी पार्टी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है|
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य गवाह के भाई पर तलवार से हमला करने की सूचना है। किसानों की हत्या के चश्मदीद के भाई ने विपक्षी पार्टी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप है कि पुलिस (Lakhimpur Police) में कंप्लेन देने के बाद भी थाना प्रभारी ने कोई एक्शन नहीं लिया।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र कल्होरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह ने शनिवार पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि 9 दिसंबर रात 10 बजे के आसपास वे अपने मित्र के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गये थे। जहां शिवा पैलेस में उनपर हमला कर दिया गया।
आरोप है कि मुंडन पार्टी में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा टेनी का खास विकास चावला पहले ही से मौजूद था। वह भी उन लोगों से रंजिश रखता है। आरोप है कि विकास ने जैसे ही पीड़ित को पार्टी में देखा तभी उसने अपने अन्य साथियों के साथ तलवार लेकर गाली-गलौज करते हुए उसपर हमला कर दिया। मामले में घायल सर्वजीत सिंह के भाई प्रभुजीत सिंह जो कि तिकुनिया हिंसा में गवाह भी है, ने बताया कि शनिवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत की लेकिन थाना प्रभारी राजू राव ने न तो तहरीर ली और ना ही मुकदमा दर्ज करवाया। यहां तक की पीड़ित का मेडिकल तक नहीं करवाया गया। मजबूरन गंभीर हालत में उन्हें घायल भाई को लखीमपुर के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, थाना प्रभारी राजू राव का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली।
सौजन्य :जनज्वार
दिनाक :12 दिसंबर 20 22








