मूकबधिर युवती से गैंगरेप: ITI कॉलेज संचालक ने दिया था साथी के साथ वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील को युवती के मूक बधिर होने का पहले से ही पता था. उसने इसी बात का फायदा उठाया|पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि आरोपी सुनील को युवती के मूक बधिर होने का पहले से ही पता था. उसने इसी बात का फायदा उठाया|
बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके में दलित मूकबधिर युवती के साथ गैंगरेप (Gang rape) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए ITI कॉलेज संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब दोनों ही आरोपियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है. इस केस को लेकर बाड़मेर में काफी बवाल मचा था. युवती मूकबधिर होने के कारण पुलिस और परिजनों को आरोपियों की पहचान के बारे में कुछ भी बता नहीं पाई थी. इसके कारण पुलिस के सामने इस पूरे मामले का खुलासा करना बड़ा चैलेंज था.
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि धोरीमन्ना थाना इलाके में बीते 24 नवंबर को एक दलित मूकबधिर युवती बकरियां चरा रही थी. उसी दौरान वहां बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए. उनमें से एक युवक युवती को पकड़कर वन विभाग के एरिया में ले गया. उसने वहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए. इस पूरे मामले में पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस ने तकनीकी टीम और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी भजनलाल और सुनील को गिरफ्तार किया है. उसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
एक युवक ने रेप किया दूसरा गाड़ी में बैठा रहा
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव का कहना है कि आरोपी सुनील को युवती के मूक बधिर होने का पहले से ही पता था. उसने इसी बात का फायदा उठाया. आरोपी सुनील ने युवती के साथ रेप किया. उस दौरान भजनलाल गाड़ी की सीट पर बैठा रहा. आरोपियों ने बाद में वारदात काम ली गई गाड़ी का हुलिया भी चेंज कर दिया और दोनों गायब हो गए. पुलिस को इस पूरे मामले का खुलासा करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा.
मुख्य आरोपी का धोरीमन्ना में आईटीआई कॉलेज है
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सुनील की धोरीमन्ना में आईटीआई कॉलेज है. भजनलाल उसी कॉलेज में एलडीसी के पद पर कार्यरत है. पुलिस अब दोनों ही आरोपियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है. इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम को पुरस्कृत करने के लिए भी उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा|
सौजन्य :न्यूज़ 18
दिनाक :12 दिसम्बर20 22









