बागपत में दलित को पीटने के मामले में प्रधान गिरफ्तार : समर्थकों के तलाश में जुटी पुलिस, प्रधान ने समर्थकों के साथ घर में घुसकर पीटा था
बागपत में दलित को पीटने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम प्रधान के समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है। ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ मिलकर दलित युवक की घर में घुसकर पिटाई की थी।
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कर्मअलीपुर गढ़ी का है। कर्मअलीपुर गढ़ी का रहने वाला अमित गांव में बाइक चला रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान जबर सिंह ने गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों कहने लगा, युवक ने जातिसूचक शब्दों का विरोध किया तो ग्राम प्रधान जबर सिंह उसकी पत्नी समिठा व भतीजे अंकित व धीरज ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी।
फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
ग्रामीण व पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने का प्रयास किए, लेकिन आरोप ग्रामीणों व पुलिसकर्मी के सामने ही युवक के साथ मारपीट करते रहे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों बोलते हुए युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस कर्ज कर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









