दलित छात्रा को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, टीचर ने क्लास में उतरवाए कपड़े
स्कूल में छात्राओं के साथ लगातार बुरे व्यवहार एवं प्रताड़ित का मामले सामने आ रहे है. जो काफी निंदनीय है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो झारखंड के जमशेदपुर का है.
दरअसल, एक स्कूल में टीचर ने नकल के शक में पूरी क्लास के सामने दलित छात्रा ने कपड़े उतरवाकर चेकिंग की.
वहीं डॉक्टर ने बताया कि छात्रा 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी है.
इससे आहत छात्रा ने घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया है. और साथ ही कैरोसिन छिडककर आग लगा ली. जिसके बाद परिजनों ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है.
इस पूरा मामला जमशेदपुर के साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स का है जहां छात्रा 9वीं क्लास में अध्ययन करती थी। परीक्षा के दौरान टीचर ने नकल के शक में कपड़े उतरवाए थे.
छात्रा के पास से कोई पर्ची नहीं मिली लेकिन घटना की वजह से वह बहुत आहत हो गई थी.
ऐसे में घर आकर उसने खुद को आग लगा ली. इलाज टीएमएच में इलाज चल रहा था. नाबालिग अस्सी फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी. शनिवार सुबह 11.30 सुबह बजे उसकी मौत हो गई.
घटना के विरोध में सैकड़ों लोग स्कूल से लेकर डीईओ कार्यालय तक बवाल कर रहे थे. मौत के बाद आक्रोश और भड़कने की आशंका है.
अस्पताल से लेकर डीईओ कार्यालय तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्कूल बंद कर दिया गया है. शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया गया है. छात्रा के खुद को आग लगाने के बाद शनिवार सुबह-सुबह उसके परिजन और छाया नगर बस्ती के लोग स्कूल परिसर पहुंच गए.
यहां बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि घटना के बाद शनिवार को स्कूल खुला नहीं था, इसलिए लोग स्कूल के मेन गेट के बाहर बैठे रहे.
यहां घंटों बैठने के बाद बस्ती के लोग डीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के लिए निकल गए.
बस्ती के लोग आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई और उसके इलाज का खर्च स्कूल की ओर से देने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों ने डीईओ दफ्तर में ताला जड़ दिया.
सौजन्य : The netizen news
नोट : यह समाचार मूलरूप से thenetizennews.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









