हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही छात्रा, तीन घंटे तक 8 दरिंदे बारी-बारी करते रहे रेप
2 मई 2019 को अलवर के थानागाजी में ऐसा रेपकांड हुआ, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 5 युवकों ने पति के सामने ही दलित महिला का रेप कर वीडियो वायरल कर दिए।
डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाली दिलकश ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी उसे ऐसी ही दरिंदगी का सामना करना पड़ेगा। एक साथ 8-8 दरिंदे डेढ़ साल तक उसका शोषण करते रहेंगे। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करेंगे। वही लोग भेड़िए बन जाएंगे, जिन्हें वह अपना भाई मानती थी। 16 साल की हो चुकी दिलकश के साथ जो हैवानियत हुई, उसका एक पहलू 29 सितंबर 2022 को थाने में FIR दर्ज होने के बाद सामने आया। 8वीं में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ रेप की खबरों ने तूल भी पकड़ा।
पीडिता ने बयां किया अपना दर्द
रेप कोई सपना या जिस्म पर आई छोटी-मोटी खरोंचरों नहीं, हीं जिसे भुलाया जा सके। ये वो सदमा है, जिसे रोज सहना पड़ता है। परिवार वालों से आंख मिलाते हुए, घर से बाहर निकलते हुए, थाने में बयान दर्ज कराते हुए।
फिर कोर्ट में ट्रा यल के दौरान ये बताना पड़ता है, उस रात या दिन क्या-क्या हुआ? जिस्म कैसे नोंचा नों गया? मेरे साथ तो ये सिलसिला डेढ़ साल तक चलता रहा। आठ दरिंदे हर बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते, पैसे मांगते। मुझे बुलाते और इज्जत तार-तार करते थे। मेरे लिए ये सदमा मौत से भी बदतर है।” अपनी आपबीती में बताया कि वो पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन इस घटना ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। 8 आरोपियों में से पास की ही ढाणी के रहने वाले दो लड़के, जिन्हें वह अपना भाई मानती थी। उन दोनों ने इस पाकीजा रिश्ते का गला घोंटघों दिया। अब वो चाहती है कि सभी आरोपियों को फांसी मिले और इसके लिए वह अंत तक लड़ेगी।
16 साल की दिलकश (बदला हुआ नाम) ने बताया, वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की है। घटना से पहले तक आठवीं क्लास में पढ़ती थी। परिवार के परिचित पास के ही गांव के दो लड़कों का उसके घर में आना जाना था। वह उन्हें अपना भाई मानती थी। 31 दिसंबर 2021 को उनमें से रजोट निवासी एक लड़के ने उसे फोन किया और घर से बाहर गौठड़ के पास बुलाया।
दिलकश ने काम पूछा तो बताया, हमारे पास तेरी अश्लील फोटो है। अगर नहीं आई तो इन फोटो के पोस्टर सब जगह वायरल कर देंगे। डरी-सहमी दिलकश वहां चली गई। दोनों लड़कों ने दिलकश को जब उसकी तस्वीरें दिखाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये वो तस्वीरें थीं, थीं जो धोखे और खास मकसद के लिए खींची खीं गई थीं।थीं दिलकश ये फोटोज डिलीट करने के लिए उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वे नहीं माने। झांसा देकर उसे लेकर अपने एक शादीशुदा दोस्त के घर ले गए।
वहां 6 और लड़के पहले से मौजूद थे। यहां पहुंचते ही पीड़िता को समझ में आ गया था कि उसके साथ क्या होने वाला है। उसने बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन सभी 8 आरोपियों ने उसे घेर लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। हाथ पैर पकड़े, मुंह बंद कर आठों ने बारी-बारी किया रेप दिलकश (बदला हुआ नाम) ने बताया, आरोपियों के चंगुल में फंसने के बाद वो बेबस हो गई। छोड़ देने की मिन्नतों को अनसुना कर सबने बारी-बारी से रेप किया। एक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। करीब तीन घंटे तक रेप के बाद वह बेसुध थी।
जब होश आया तो आरोपी उसकी आंखों के सामने मंडरा रहे थे। धमकी दे रहे थे कि इस घटना के बारे में कहीं जिक्र भी किया तो वीडियो वायरल कर तुझे बदनाम कर देंगे। डरी-सहमी दिलकश घर आकर गुमसुम हो गई। बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। स्कुल छूटा, देने पड़े 50 हजार रुपए दिलकश ने बताया कि इस घटना के बाद 3 जनवरी 2022 को आरोपियों ने दोबारा उसी जगह बुलाया। फिर से मुझसे बारी-बारी रेप किया। मैंने मैं आरोपियों के पैर पकड़े और छोड़ देने के लिए कहा। मुझे लग रहा था कि आरोपी थोड़ा तो रहम करेंगे।
रेप के बाद इनकी डिमांड पैसों तक पहुंच गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने 50 हजार रुपए मांगे। ये डिमांड सुन पीड़िता घबराकर वहां से भाग गई। इतना डर गई कि स्कूल जाना तक छोड़ दिया। फसल कटाई, मजदूरी और सिलाई के काम में जुट गई। परिजनों ने स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो यह कहकर टाल दिया कि पढ़ने का मन नहीं है। मजदूरी और सिलाई से जो भी कमाई होती सारी आरोपियों के हवाले कर देती। दिलकश ने बताया, अगस्त महीने तक वह आरोपियों को ब्लैकमेलिंग के 50 हजार रुपए दे चुकी थी, लेकिन दरिंदगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। एक बार फिर 6 अप्रैल 2022 को आरोपियों ने उसे बुलाया और गैंगरेप किया।
ढाई लाख नहीं दिए तो कर दिया VIDEO वायरल
दिलकश ने बताया थोड़े दिन बाद ही आरोपियों की डिमांड और बढ़ गई। इस बार उससे ढाई लाख रुपए मांगे। इतने रुपए उसके पास नहीं थे, उसने देने से मना कर दिया। तब आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यहां मुझे लगा कि ये लोग ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन धमकी के कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।
ये वीडियो किसी के मार्फत उसके अंकल तक पहुंच गया। उसे देखने के बाद उसके उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंनेन्हों तुरंत उसके भाइयों को वीडियो भेजा। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। पहले तो दिलकश मना करती रही कि वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं है। पर अपना चेहरा वो ज्यादा देर तक छुपा नहीं पाई। आखिरकार टूटकर उसने अपनी पूरी आपबीती दोनों भाइयों को सुना दी।
8 में से 6 आरोपी नाबालिग और 3 शादीशुद
सौजन्य : Newzfast
नोट : यह समाचार मूलरूप से newzfast.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









