दलित ने पोल से लिया बिजली का कनेक्शन तो सरपंच हुआ आग बबूला, समर्थकों के साथ मिलकर हत्या का आरोप
बिहार के पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जहां ऊंची जाती द्वारा या फिर किसी बड़े अधिकारी द्वारा दलितों पर अत्याचार किए जाते हैं। आजकल ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दलितों पर होते अत्याचार का ऐसा ही एक मामला पटना में देखने को मिला है| जहां एक सरपंच ने अपने दबंगाई समर्थकों के साथ मिलकर दलित युवक को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। दलित युवक का दोष सिर्फ इतना था कि उसने बिजली का कनेक्शन पोल से ले लिया था। सरपंच ने इस मामूली बात पर दलित की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पिटाई के दौरान दलित युवक ने गंवाई जान
बता दें कि दलित के घर बिजली कनेक्शन लगने के कारण सरपंच को इतना गुस्सा आया कि उसने दलित के घर पहुंच कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। एक साथ कई युवकों ने मिलकर दलित युवक पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए| जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया और दलित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
बिजली कनेक्शन को लेकर सरपंच नाराज
मिली जानकारी के अनुसार कंचनपुर गांव के सरपंच विनय यादव ने कुछ महीने पहले गांव में ट्रांसफॉर्मर लगवाया था। उस ट्रांसफॉर्मर से महादलित टोला के सुरेंद्र पासवान ने बिजली कनेक्शन के लिए तार खींचा था। बिजली का कनेक्शन घर में खींचे जाने से सरपंच आग-बबूला हो गया और अपने समर्थकों को साथ पहुंचकर सुरेंद्र पासवान समेत 5 लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें से एक दलित युवक की मौत हो गई|
पुलिस ने छापेमारी में सरपंच सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार
आनन – फानन में सुरेंद्र पासवान को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दलित युवक सुरेंद्र पासवान ने अपनी जान गवा दी। इस घटना में 5 और लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी में सरपंच सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन में लगी है।
सौजन्य : Janjwar
नोट : यह समाचार मूलरूप से janjwar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









