14 साल की बच्ची का अपहरण कर 5 दिनों तक किया दुष्कर्म, जबरन करना चाहता था शादी, अस्पताल में मिली पीड़िता
चुरू. राजस्थान के चुरू जिले में 14 वर्षीय दलित बच्ची के 5 दिनों का बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले नाबालिग बच्ची को उसके घर से अगवा किया. इसके बाद आरोपी बच्ची को अपने साथ गांव ले गया. जहां 2 दिनों तक जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर सीकर पहुंचा और यहां धर्मशाला में भी बंधक बनाकर रेप किया. इसके बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. मामला चुरू जिले के रतनगढ़ का बताया जा रहा है. यहां रहने वाली 14 वर्षीय दलित बीते 10 अगस्त को घर से लापता हो गई थी. जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में की थी. पुलिस ने बच्ची के गुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की. इधर बच्ची के परिजनों ने भी उसकी तलाश जारी रखी. तलाश के दौरान नाबालिग उसकी मां को सीकर के बालिका अस्पताल में रोते हुए मिली.
बालिका ने अपनी मां को रोते हुए बताया कि आरोपी ईसपाक खां उसको घर में अकेला पाकर बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था. पहले आरोपी पीडि़ता को मालपुर गांव में ले गया. जहां एक मकान में दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी बालिका को डरा धमकाकर सीकर की एक धर्मशाला में ले गया. जहां उसने बालिका को धर्मशाला के एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ईसपाक खां नाबालिग बालिका से जबरदस्ती शादी करना चाहता था. आरोपी की कई दिनों से उस पर गन्दी नजर थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376 2 एन तथा पोक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
सौजन्य : News18
नोट : यह समाचार मूलरूप से news18.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









