14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ तीन युवको ने किया कथित दुष्कर्म
अमेठी: अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ तीन युवको द्वारा कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.
पुलिस ने बताया कि लड़की 12 अगस्त को दिन में 10 बजे बाग में गयी थी. वहां तीन युवकों ने किशोरी के साथ जबरन सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 20 साल के करीब है.
पुलिस अधीक्षक अमेठी इलामारन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, और विधिक कार्यवाही की जा रही है.
सौजन्य : Jantaserishta
नोट : यह समाचार मूलरूप से jantaserishta.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









