हमले के आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के प्रदेश सह संयोजक डॉ. रमेश बैरवा एवं जिला संयोजक एडवोकेट बीएल वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार काे एसपी को ज्ञापन देकर कठूमर तहसील के थाना खेड़ली के गांव दांतिया के अनुसूचित जाति के तारा खटीक पर हमला करने के आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
बैरवा ने बताया कि एसपी ने खेड़ली थानाधिकारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
इस अवसर पर तारा खटीक के पिता गुड़याराम, अन्य परिवारजन, डीएसएमएम जिला सहसंयोजक एडवोकेट श्यामसुंदर जाटव, एडवोकेट बनवारी मिमरोठ, अनिल खींची, निकेश, हरिओम, अतुल, निखिल, कुलदीप, रोबिन, सागर, प्रहलाद, ऋषभ, प्रदीप, गोपेश, मोनू, विष्णु, भुवनेश, एडवोकेट शब्बीर खान शामिल रहे। 31 जुलाई काे तारा खटीक की गांव के ही कुछ दबंगों ने पिटाई कर दी थी।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









