स्कूल जाने के दौरान सुनसान जगह पर साइकिल को धक्का मारा, चिल्लाने पर भाग निकले आरोपी
राजेस्थान : सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूली छात्रा ने रविवार देर शाम दो युवकों के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है।
मलारना डूंगर थानाधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि 25 जनवरी को अपने गांव से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भूखा में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी आसिफ पुत्र गनी और सालिम पुत्र कालू निवासी शेषा ने उसका पीछा किया और एक सुनसान जगह पर साइकिल को लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने। नाबालिग पीड़िता चिल्लाई तो दोनों आरोपी फरार हो गए।
आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता को धमकी भी दी, जिससे वह डर गई। डरी सहमी पीड़िता घटना के पांचवें दिन मलारना डूंगर थाना पहुंची। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









