समाज में छुआछूत का प्रावधान न होः नीलकंठ
छुरा। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज के अंतर्गत कुगदा सर्कल के आश्रित ग्राम आसरा में सर्कल मड़ेली और चिंगरमाल के बीच सामाजिक प्रकरणों को लेकर राज स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रखी गई। बैठक के मुख्य अतिथि ध्रुव समाज छुरा राज के संरक्षक व जनपद सदस्य थे। अध्यक्षता राज अध्यक्ष शिवदर्शन सिंह ध्रुव ने की।
विशेष अतिथि बतौर मड़ेली सर्कल के अध्यक्ष नरोत्तम सिंह ठाकुर, चिंगरमाल सर्कल के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, छुरा सर्कल के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव, दुल्ला सर्कल अध्यक्ष भगवान सिंह ध्रुव, कुगदा सर्कल के अध्यक्ष प्रेम सिंग ध्रुव तथा कुमुद सर्कल के अध्यक्ष शिवशंकर ध्रुव उपस्थित थे। अतिथियों ने भगवान बड़ा देव की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। बैठक में सर्कल से आए विभिन्ना सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। समाज को संबोधित करते हुए शिवशंकर ने कहा कि समाज में समय और परिस्थिति के अनुसार फैसला होनी चाहिए। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि समाज को भारतीय संविधान की तरह कठोर व लचीला होना चाहिए। समाज को जनक ध्रुव, कोमल ध्रुव, भगवान सिंह ध्रुव तथा कुगदा सर्कल अध्यक्ष प्रेम सिंग ध्रुव ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज को संविधान में चार भागों में बांटा गया है जिसमें अनुसूसित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग। हम सभी आदिवासी का संविधानिक नाम अनुसूचित जनजाति है। हम सभी को संविधान में अपनी संविधानिक हक इसी नाम से मिलता है। संविधान की तरह समाज में भी छुआछूत का कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए। संविधान से देश चलता है। संविधान ही सर्वोपरि है। बैठक में कोषाध्यक्ष किशुन पोर्ते, सचिव याद राम ध्रुव, सह सचिव नैहर ध्रुव, अडीटर मदन सिंह ध्रुव, सह आडिटर जगतू राम ध्रुव, सलाहकार कृपा राम, केजू राम, प्रहलाद, बीजू राम, गोकूल राम ध्रुव, सह संचालक खिलावन ध्रुव, सर्कल सचिव देव नारायण ध्रुव, रमेश ध्रुव, बिरेन्द्र, रोशन, बिंदेश्वर धु्रव सहित राज पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज संचालक पुना राम ध्रुव ने किया।
सौजन्य : Naidunia
नोट : यह समाचार मूलरूप से naidunia.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









