मंदिर में सफाई करने आये दलित युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान, मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
आरआईटी : सरा यकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबकुटी स्थित मनोकामना मंदिर मंगलवार सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचे दलित युवक नितेश कुमार मालाकार को कन्हैया सिंह और उनके दो बेटों ने बुरी तरह मार पीटकर घायल कर दिया . लहू- लुहा न अवस्था में युवक आरआईटी थाना पहुंचा. जहां से युवक को ईलाज के लिए आदित्यपुर शहरी स्वा स्थ्य केंद्र ले जाया गया . वहीं युवक की शिकायत पर आरआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में धरपकड़ शुरू कर दी है. उधर घटना के बाद आरोपी बाप- बेटे घर से फरार बताए जा रहे हैं. घटना के सम्बंध में भुक्तभो गी युवक ने बताया कि हर दिन वह मनोकामना मंदिर की सफाई के लिए मंदिर जाता है. आज भी वह मंदिर की सफाई कर रहा था!
इसी बीच कन्हैया सिंह का छोटा बेटा वहां आया और बोरिंग में लगे पाईप को लेकर उलझ पड़ा. विवाद बढ़ता देख कन्हैया सिंह और उनके बड़े पुत्र भी वहां आ पहुंचे और तीनों ने मि लकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. उसने बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाकर वह मंदिर के सेवायत पशुपति सिंह के पास गया , उन्होंने थाना जाने की बात कही . जिसके वह थाना पहुंचा और मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी मो हम्मद तंजील ने बताया , कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लि या गया है. आरो पि यों की धरपकड़ के लि ए छापेमा री की जा रही है. जल्द ही सभी को गि रफ्ता र
कर लिया जाएगा .
सौजन्य : Sharp bharat
नोट : यह समाचार मूलरूप से sharpbharat.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









