राशन देने का आरोप, मारपीट में छह महिलाएं घायल
उत्तर प्रदेश : सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में रविवार को कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाने के आरोप में हुए झगड़ा को लेकर राशन की दुकान पर दोनों पक्ष की महिलाओ में जमकर धक्का मुक्की हुई। इसमें चार दलित महिलाएं और कोटेदार के परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष को थाने ले आई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
कोटेदार के परिवार के चार लोगों और राशन लेने आई चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर दलित बस्ती की काफी महिलाएं थाने पर पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। बुढ़नपुर गांव के कोटेदार संदानंद यादव के यहां राशन लेने गांव की दलित बस्ती की महिलाएं पहुंची। कोटेदार द्वारा कम राशन तौल कर देने का आरोप लगाते हुए महिलाएं भड़क गईं। दुकान पर बढ़ते विवाद में कोटेदार के घर के सदस्य आ गए। दोनों तरफ से कहासुनी होने पर मामला बढ़ गया और महिलाओं के बीच मारपीट की शुरू हो गई। इसमें राशन लेने आई दलित बस्ती की आशा देवी, तारा, केवली, बिंदु देवी व कोटेदार के तरफ की दो महिलाएं भी घायल हो गई। दोनों पक्षों की तरफ की महिलाओं को चोटें आई हैं। जिन्हें मेडिकल के लिए पुलिस ने भेज दिया।
सौजन्य : Amar ujala
नोट : यह समाचार मूलरूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









