नहीं थम रहा दलितों पर अत्याचार, एक और दलित युवक की निर्वस्त्र कर पिटाई
लखनऊ के थाना इटौंजा में सोमवार रात को दबंग युवकों ने एक दलित युवक को कपड़े उतार कर जमकर पीटा. उसके बाद गंभीर हालत में गांव के बाहर खेत में फेक दिया. मंगलवार को खेत में निर्वस्त्र पड़े पीड़ित का वीडियो वारयल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
इटौंजा थाना प्रभारी ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही एक यादव परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. उसके साथ मारपीट होते किसी ने नहीं देखा है. इससे पहले भी दो बार वह एससीएसटी एक्ट में मुकदमें दर्ज करा चुका है. जिसमें एक युवक जेल भी भेजा जा चुका है. पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है. साक्ष्य और पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सौजन्य : Puri dunia
नोट : यह समाचार मूलरूप से puridunia.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









