भिवानी: अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट कम किए जाने पर किया प्रदर्शन
भिवानी : शहर में 31 वार्ड है और सभी वार्डों में अनुसूचित जाति वर्ग के संविधानिक 6 वार्ड आरखित हैं। यह बात नगर पार्षद अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट कम किए जाने पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कबीर देव शिक्षा जागृति समिति के प्रधान भगवान दास कालिया ने कही।
उन्होंने बताया कि शहर की दो लाख 49 हजार 999 है। जिसमें अनुसूचित जाति की संख्या अठावन हजार पांच सौ पंद्रह है जिसके अनुसार अनुसूचित जाति की 7 सीटें आरक्षित होती है लेकिन गलत आंकड़े प्रस्तुत करके 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके अनुसूचित जाति के अधिकारों को छिन्ना जा रहा है जिससे अनुसूचित जाती के लोग खफा है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए नगर पार्षद अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों को बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर सीटों को बढ़ाया नहीं गया तो अनुसूचित जाति समाज के लोग एकत्रित होकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी ने उपरोक्त सीटे दी गई है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए और अनुसूचित जाति के लिए 7 सीटें आरक्षित की जाएं। ज्ञापन के दौरान पार्षद दलबीर छोटू, पार्षद मा. प्रवीन, पार्षद सुशीला, पार्षद हरिराम, पार्षद राजकुमार ने अनुसूचित जाति की सीटों को कम करने पर उपायुक्त को इस्तिफा सौंपा। उन्होंने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि साम सीटें आरक्षित की जाएं।
सौजन्य : Doon horizon
नोट : यह समाचार मूलरूप से doonhorizon.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









