दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति ने दिया धरना
समिति के बैनर तले कोडरमा बाजार से निकाला गया जुलूस, सैकड़ों शामिल मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष दिया धरना संवाद सहयोगी, कोडरमा: दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति कोडरमा जिला इकाई ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले उर्मिला चौधरी क्लीनिक से सैकड़ों लोग जुलूस निकाला और इंकलाब जिदाबाद के नारे लगाए।
समिति के पदाधिकारी कोडरमा, डोमचांच व चंदवारा में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की त्वरित जांच, दलित पुलिस अफसर की प्रतिनियुक्ति की मांग कर रहे थे। जुलूस पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव राम ने की। समिति के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिले में दलितों एवं मुसलमान भाइयों पर चौतरफा हमला हो रहा है। पुलिस अफसरों ने पिछले दिनों मुसलिम भाइयों के साथ अभद्रता की।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि विभिन्न कांड संख्या के अभियुक्तों को जब तक गिरफ्तार पुलिस नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा। धरने के बाद चार सूत्रीय स्मारक पत्र पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कांड में अविलंब गिरफ्तार करने को भरोसा दिलाया। इस दौरान गणेश दास, रघुनाथ दास, प्रेम प्रकाश, दुर्गा प्रसाद राम, विकास कुमार, बासुदेव धोबी, राजकुमार पासवान, दिनेश रविदास, कैलाश रजक, विजय रजक, उमेश दास, राज देव कुमार, रामचंद्र राम, शंकर दास, विजय दास, शंभू पासवान, सहदेव दास, पंकज अंबेडकर, राजेश कुमार, बबलू दास, ब्रह्मदेव दास, राजू दास, छोटे लाल दास, मुकेश दास, महेंद्र दास, सरिता देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, खीरीया देवी, शांति देवी, राधिका देवी, निशा देवी आदि ने लोगों को संबोधित किया।
सौजन्य : Dainik jagran
नोट : यह समाचार मूलरूप से jagran.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









