बालिका के साथ दुराचार किया
अम्बेडकरनगर (जहांगीरगंज)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों पर नाबालिग बालिका को घर से उठाकर गन्ने के खेत में दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोप है कि दो युवक एक नाबालिग दलित बालिका को बुधवार की रात घर से गन्ने के खेत में उठा ले गए और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के परिजनों ने घटना की तहरीर थाना जहांगीरगंज में दी। हरकत में आई पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष शम्भूनाथ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
सौजन्य : Hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है|









