यूनिवर्सिटी में दलित व पिछड़े छात्रों के साथ हो रहा पक्षपात
त्रिवेणीगंज : एएलवाई कॉलेज गेट के सामने सोमवार को आइसा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, जेएनयू के कुलपति एम जगदेश कुमार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सियोटा ने कहा विभिन्न यूनिवर्सिटी में दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग के छात्रों के साथ पक्षपात करना आम बात हो गई है। जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परीक्षाफल में इन वर्ग के छात्रों के साथ भेदभावकिया गया।
रिटेन परीक्षा में टॉपर स्टूडेंट्स को इंटरव्यू में कम अंक देकर बाहर कर दिया गया। आइसा इस मामले पर पूरे देश में आंदोलन कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि लगातार बड़ी-बड़ी परीक्षा में रिटेन टॉपर बच्चों को जो दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग से आते हैं उनको इंटरव्यू में कम अंक देकर उनके प्रतिभा को मारने की साजिश चल रही है। मो. मिनहाज ने कहा कि देश भर के यूनिवर्सिटी में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के प्रोफेसरों की नियुक्ति उनके आबादी के हिसाब से होनी चाहिए। इंटरव्यू पैनल में हर वर्ग के अधिकारी होनेा चाहिए। मौके पर प्रदीप कुमार, सुनील सरदार, लड्डू यादव, रोशन राणा, प्रकाश, मंजेश , निलेश पांडेय, क्रांति यदुवंशी, अंकु कुमार, गुड्डू, सौरभ, अमित थे।
सौजन्य : Hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है|









