दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, सहेली पर रिपोर्ट
तिर्वा : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार की रात आठ बजे वह अपनी सहेली के साथ शौच के लिए गांव के ट्यूबवेल के पास खेतों पर गई थी। उसी दौरान ठठिया थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का निवासी रंजीत पुत्र प्रभुदयाल पहले से मौजूद था। रंजीत ने उसे दबोच लिया।
उसकी सहेली को भगा दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी सहेली ने ही उसके साथ षडयंत्र किया था। कोतवाली प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया है।
शनिवार की रात एक दलित किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म की साजिश रचने के आरोप में पीड़िता की सहेली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









