शौच के लिए गई दलित युवती संग दुष्कर्म
तिर्वा । तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात अपनी सहेली के साथ सोच किया गई एक दलित युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शनिवार की रात युवती शौच के लिए अपनी सहेली के साथ गांव से बाहर बने ट्यूबवेल के पास खेत पर गई थी। वहीं पर ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपने सारे के साथ मौजूद था। दोनों ने मिलकर उसे दबोच लिया। उसकी सहेली को मौके से भगा दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की मरने की धमकी देते हुए भाग गए। घर लौट कर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। मामले में तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी की जाएगी।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









