दलितों को नहीं मिल रहा पूरा सम्मान : कमल गौतम
रालोद के बहुजन उदय अभियान की शुरुआत करते हुए एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विकास खण्ड मोरना के ग्राम फिरोजपुर में राष्ट्रीय लोकदल की एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रालोद के बहुजन उदय अभियान की शुरुआत करते हुए एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि दलित बुजुर्गों की पेंशन खत्म कर दी गई है। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने राजपाल सागर को एससी एसटी प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया और एससी समाज के लिए काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर रालोद जिला महासचिव डॉ. अमित ठाकरान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप गुर्जर, ओमवीर बाबा, ललित सहरावत, रवि राणा, अरविंद राणा, विजेंद्र आर्य, अपील चौटाला, मास्टर इकबाल, रवि सागर, राहुल राठी, गौरव राठी, परविंदर बालियान, जोगिंदर बालियान, योगेश बालियान, कृष्णपाल प्रधान, ओमपाल, उदेश चौधरी, बॉबी सहरावत आदि सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









