आदिवासी युवती से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप
उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र की आदिवासी युवती से शनिवार की शाम को छेड़खानी व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया हैं। मामले को लेकर युवती ने रविवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
युवती का आरोप है कि शनिवार की शाम वह घर के पीछे के रास्ते से शौच के लिए निकली थी। पहले से घात लगाए हुए सलखान मुर्मू,सोनीराम मुर्मू,अर्जुन किस्कू, संतोष हेम्ब्रम व पंडित हेम्ब्रम उसे गलत नियत से पकड़ कर थोड़ी दूर बहियार में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने काफी देर तक अपने आबरू बचाने की कोशिश की लेकिन पाचों ने उसका एक ना सुनी , सभी ने अपने मकसद में कामयाब नहीं होने पर उनके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









