घर के बाहर बना दी चारदीवारी, एक महीने से में कैद है दलित परिवार
( हजारीबाग) : दारू थाना क्षेत्र के पिपचो मेंएक दलित परिवार के ऊपर ॉगांव के लोगों द्वारा ज्यादती करनेकी बात सामनेआई है। यहां एक दलित परिवार के घर के चारों तरफ ऊंची चारदीवारी खड़ी कर दी गई है, जिसके कारण इस परिवार की दलित महिला पुरुष व मासूम बच्चे पिछले एक महीने से अपने घर के अंदर की कैद होकर रह गए है। पुरुष सदस्य किसी तरह चारदीवारी फांद कर बाहर जा रहे है और राशन पानी का इंतजाम बड़ी मुश्किल से कर रहे है।
उर्मिला देवी का कहना है कि 40 वर्षपूर्वघर बना था। तब चारदीवारी बनानेवाले लोगों को निश्चित रकम भी दी गई थी। इसलिए कहीं कोई विवाद नही था लेकिन अब कमजोर पाकर येलोग विवाद कर रहे है। पूर्वदिशा सेसुखदेव महतो पिता नारो महतो और पश्चिम दिशा सेरामलाल यादव व टुकन यादव दोनों पिता समर महतो ने चारदीवारी कर दी। चारदीवारी हुई जमीन उनकी रैयती जमीन है लेकिन रास्ता तो छोड़ना चाहिए था।
वही थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया नेबताया कि घर के सामनेसुखदेव महतो, रामलाल महतो आदि भाइयों की रैयती जमीन थी, जिसपर उनलोगों नेचारदीवारी कर दी। इस कारण उर्मिला देवी पति स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद राम के घर आनेजाने का रास्ता बंद हो गया है। येसिविल का मामला है। इसपर कानूनी रूप सेकुछ भी करना संभव नही है।
सौजन्य: जागरण
नोट : यह समाचार मूलरूप से jagaran.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है.









