TMC के 20 बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी’ में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन
बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष ने ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी’ में विलय के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलकर एक पत्र सौंपा। इधर, TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि TMC के किसी धड़े को कोई मान्यता न दी जाए।
टीएमसी के बागी सांसदों ने आख़िरकार त्रिपुरा की एक छोटी-सी पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय करने की घोषणा कर दी। काकोली घोष के नेतृत्व में टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने रविवार को लोकसभा स्पीकर से मिलकर विलय के लिए उनको एक पत्र सौंपा। बागी सांसदों ने विलय के अलावा बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फ़ैसला लिया है। इधर, TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि TMC को एक ही राजनीतिक पार्टी माना जाए और पार्टी के किसी भी कथित अलग गुट या धड़े को कोई मान्यता या सुविधा न दी जाए।
टीएमसी में यह बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद विलय की घोषणा की। बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को जो पत्र सौंपा है उसमें उन्होंने कहा है कि उनके लिए संसद में अलग से बैठने की व्यवस्था दी जाएगा। काकोली घोष ने कहा है, ‘हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। हम एनडीए का हिस्सा बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।’
सौजन्य :सत्या
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.satyahindi.com/india/rebपर किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









