ट्रांसजेंडर समुदाय के नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर 25 लाख से ज़्यादा का सामान लूटा
कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में एक ट्रांसजेंडर समुदाय के मुखिया ने अपने ही एक साथी ट्रांसजेंडर पर नशीली चाय पिलाकर 25 लाख रुपये की नकदी और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूटने का आरोप लगाया है।
जस्टिस न्यूज
पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कई बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस संबंध में जाँच शुरू कर दी है।
केआर पुरम, सनिगवां निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने समूह के साथ रहती है। मुजफ्फरपुर का एक ट्रांसजेंडर अक्सर उससे मिलने आता था। पीड़ित ने बताया, “21 सितंबर की सुबह आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया। बुधवार रात करीब 10 बजे आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सबको पिला दिया।
घर में सभी लोग बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी 25 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गया। अगले दिन जब सभी को होश आया तो चोरी का पता चला।” पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी (एसएचओ) संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। एसएचओ ने कहा, “साक्ष्य और अन्य आवश्यक जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”









